इंटरनेशनल ग्लोबल संगीत मलेशिया मे आयोजित प्रतियोगिता मे शामिल होंगे संदीप शर्मा

मलेशिया मे 22 से 25 मई को होगा आयोजन

कोरबा 21 मई। भारत संस्कृति उत्सव 2025 के द्वारा मलेशिया मे इंटरनेशनल ग्लोबल संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो 22 मई से 25 मई तक मलेशिया के कुंवालालमपुर टीएफए शहर के स्टैण्डर्ड ऑडोटोरियम मे आयोजित है।

इस प्रतियोगिता मे भजन प्रतियोगिता, भरतनाटयम. सेमी क्लासिकल सॉन्ग प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, कत्थक प्रतियोगिता, मॉर्डन डांस प्रतियोगिता, फोक डांस प्रतियोगिता, रबिन्द्र नृत्य प्रतियोगिता, सेमी क्लासिकल डांस, नॉन क्लासिकल डांस प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड ग्लोबल कम्पटीशन एंड फेस्टिवल ऑफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर के द्वारा 17 साल से यह आयोजन किया जा रहा है। 17 वें राष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत के इस प्रतियोगिता मे भजन चित्रगंधा सोलो केटेगरी मे संदीप शर्मा ने कोलकाता में भारत संस्कृति उत्सव के भारत संस्कृति यात्रा द्वारा सीनियर केटेगरी मे भजन प्रतियोगिता मे बेहतरीन भजन की प्रस्तुति देकर का जजों का दिल जीत लिया।

इस प्रतियोगिता मे कोरबा के संदीप शर्मा ने अपने गुरु श्री कुणाल दास गुप्ता एवं पंडित प्रसन्न जीत पोद्दार के कुशल मार्गदर्शन में भजन गाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर कोरबा का गौरव बढ़ाया था। इसी प्रतियोगिता के विजेताओं को ग्लोबल इंटरनेशनल मे भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जो मलेशिया मे 22 मई से 25 मई तक आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने संदीप शर्मा जा रहे हैँ, जो 21 को कोलकाता से मलेशिया की फ्लाइट से जायेंगे। इसके पूर्व भी संदीप शर्मा अनेकों पुरस्कार प्राप्त कर चुके है।

Spread the word