स्वामी आत्मानंद विद्यालय के समर कैंप में छात्रों को सिखा रहे आर्ट एंड क्रॉफ्ट की कला

कोरबा 21 मई। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी, हिंदी मीडियम स्कूल के छात्रों के कौशल विकास को बढ़ाने समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यह समर कैंप लग रहा है। इसमें छात्रों को डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्रॉफ्ट, नाटक, कला, रंगोली, पेंटिंग खेलकूद, कंप्यूटर, मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, मास्क मेकिंग, वाद-विवाद से चिंतन कौशल विकसित किए जा रहे हैं।
साथ ही रचनात्मक गतिविधियां, कम्युनिकेशन स्किल, बांस शिल्प, मिट्टी शिल्प, ब्यूटी पार्लर कोर्स थ्रेडिंग, मेकअप आर्ट, योगा, व्यायाम, प्राथमिक उपचार में पट्टी बांधना सिखा रहे हैं। फायर लेस कुकिंग जैसी तरह-तरह की एक्टिविटी कराई जा रही है। प्राचार्य आशालता कौशिक ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर समर कैंप का शुभारंभ किया है। समर कैंप में पहुंचे छात्रों पौष्टिक आहार नाश्ते में दिया जा रहा है।
