मानिकपुर खदान में हुए मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अब तक 04 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।

कोरबा 20 मई। प्रार्थी एलेश पी आनंद पिता आनंद उम्र 40 वर्ष सा० मुड़ापार कालीबाड़ी के पास चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा ने एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि यह केसीसी के अंतर्गत अकांउट विभाग मे कार्य करता है। वह दिनांक 17.05.2025 को अपने डयूटी मे कार्य कर रहा था की शांम करीब 05.30 के आसपास सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल एवं अन्य लोग आफिस आये और अपने साथ मे एक आवेदन रखे थे। उसी आवेदन की बात को लेकर सुरेश पटेल, समेश पटेल, उदय पटेल एवं उसके अन्य साथीयों के द्वारा जबरन कार्यालय में घुस कर लोहे का रॉड, डंडा को रखकर चकधर मोहंती, दीपक डे को मां बहन का गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने का धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया गया जिससे चक्रधर मोहंती एवं दीपक डे को काफी चोंट आई है। उनको इलाज के लिए एनकेएच अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 353/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4), 3(5) बी०एन०एस० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल एवं सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। विवेचना एवं संकलित साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में उक्त धारा के अतिरिक्त धारा 191(2), 191(3), 308(4), 333, 241, 117(2) बीएनएसएस का अपराध घटित होना पाये जाने से प्रकरण में धारा जोड़ी गई। प्रकरण में आरोपी आलोक कुमार पटेल, विजय कुमार यादव, उदय कुमार पटेल एवं सुरेश पटेल के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम व पता आरोपी:-

  1. आलोक कुमार पटेल पिता धन सिंह पटेल उम्र-37 वर्ष सा० भिलाईखूर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा
  2. विजय कुमार यादव पिता जैतराम यादव उम्र-39 वर्ष सा० सा० भिलाईखुर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा
  3. उदय प्रसाद पटेल पिता सूरज बली पटेल उम्र- 30 वर्ष सा० सा० भिलाईखूर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा
  4. सुरेश पटेल उर्फ मोटू पिता बाबूलाल पटेल उम्र-30 वर्ष सा० सा० भिलाईखूर्द कमांक 01 थाना उरगा जिला कोरबा

प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।

Spread the word