दीपका में विश्वकर्मा पूजा उत्सव समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 19 सितंबर। श्री श्री 108 श्री विश्वकर्मा पूजा उत्सव समिति एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना की ओर से आयोजित दो दिवसीय विश्वकर्मा पूजा उत्सव के तहत शुक्रवार को श्रमवीर स्टेडियम, प्रगतिनगर दीपका में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर रहीं। दोनों कलाकारों ने एक से बढकर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान स्टेडियम तालियों की गडगड़ाहट से गूंजता रहा।
विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दीपका महाप्रबंधक खनन नागेंद्र कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव राजकुमार राठौर, कोषाध्यक्ष अमरीश सिंह, प्रदीप गुप्ता के अलावा गणमान्य जेसीसी मेंबर पूजा समिति के सदस्य राजीव रंजन, गुरु प्रसाद गवेल, राजेश राजपूत, महेंद्र प्रसाद,निलेश आरसे, विशाल सिंह ,वीरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार देवांगन, सी के सोनी ,शत्रुघ्न सराफ, आदित्य चौबे, सनत साहू, परमानंद गवेल ,सत्य प्रकाश मिश्रा,रामेश्वर आदित्य, आदित्य चौबे, के सतीश के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। विश्वकर्मा पूजा उत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की। देर तक चले कार्यक्रम में दर्शक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।
