बांकीमोंगरा में डामरीकरण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष ने भूमि-पूजन कर शुभारंभ किया

कोरबा 18 मई। कोरबा-पश्चिम नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में विकास की गंगा बहते नजर आ रही हैं। बांकीमोंगरा नगर पालिका अंतर्गत अलग-अलग वार्डों में विभिन्न कार्य करे जा रहे हैं। इसके अंतर्गत साफ-सफाई, बिजली सुधार, सडक, नाली, भवन सहित अन्य निर्माण कार्य सम्मिलित हैं। इसका मुख्य कारण जनप्रतिनिधियों की जागरुकता को माना जा रहा हैं। जहां नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी पार्षदगण अपने-अपने स्तर से वार्डों में कार्य करवा रहे हैं।

बताया जा रहा हैं की इस कार्य में एसईसीएल विभाग का भी सहयोग मिल रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 12 गजरा साईड कॉलोनी में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने एसईसीएल द्वारा करायें जा रहे डामरीकरण कार्य को भूमिपूजन कर व श्रीफल तोडकर प्रारंभ किया। इस दौरान पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनी कुमारी झा के साथ विकास झा प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़, उदय शर्मा मंडल अध्यक्ष, श्रीमती अनिता राजपूत महिला मोर्चा महामंत्री, श्रीमती प्रमिला सायतोड़े पार्षद वार्ड क्रमांक 12 सहित आसपास के कॉलोनी वासी, एसईसीएल के अधिकारी शामिल रहे।

Spread the word