भारत ने पाकिस्तान में घुसकर किया ऐतिहासिक हमला: लिया अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला

नई दिल्ली 7 मई 2025। देश के वीर जवानों ने एक बार फिर अपने पराक्रम और हौंसले का परिचय देते हुए दुश्मनों को उनकी औकात दिखा दी। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की शहादत के बाद पूरा देश आक्रोशित था। हर दिल में बदले की आग धधक रही थी। और आखिरकार 6-7 मई की दरम्यानी रात भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने एकसाथ मिलकर इतिहास रचते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया।
ऑपरेशन सिंदूर : दुश्मन की धरती पर कहर
ऑपरेशन सिंदूर के नाम से चलाए गए इस सैन्य अभियान में भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की धरती पर घुसकर आतंक के अड्डों को तबाह किया। सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन में करीब 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और कई आतंकी ट्रेनिंग कैंप, गोदाम, बंकर और कंट्रोल रूम को नेस्तनाबूद कर दिया गया।
पहलगाम हमले की थी दर्दनाक कहानी
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में उस वक्त दर्दनाक हादसा हुआ था, जब कुछ आतंकियों ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भरी बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। पूरा देश इस हमले से सन्न था। हर जगह पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा था। प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को खुली छूट दी थी।
पाकिस्तान में मचा हड़कंप
भारतीय सेना के इस करारे जवाब से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तानी मीडिया तक इस हमले को छुपा नहीं पाई। कई जगहों पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। खबरें हैं कि हमले के बाद पाकिस्तान के कई आतंक समर्थक संगठनों के टॉप कमांडर भूमिगत हो गए हैं।
देशभर में खुशी की लहर
इस सैन्य कार्रवाई के बाद देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है। हर तरफ लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। सोशल मीडिया पर ‘#जयहिंद’, ‘#ऑपरेशनसिंदूर’ और ‘#सैल्यूटटूइंडियनआर्मी’ ट्रेंड करने लगे। लोगों ने मिठाइयां बांटी, दीप जलाए और सेना के प्रति आभार जताया।
