वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आरोग्यधाम और भारत विकास परिषद का संयुक्त सराहनीय प्रयास

कोरबा 06 मई। नगर के आरोग्यधाम पाली क्लीनिक और भारत विकास परिषद की कोरबा इकाई द्वारा कोरबा के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 11 मई को आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ जनों की तमाम रोगों से संबंधित जांच कर परामर्श दिया जाएगा।

11 मई दिन रविवार को सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 तक आरोग्यधाम पाली क्लीनिक नया बस स्टैंड कोरबा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ नागरिकों का बीपी, शुगर, आंख और श्रवण शक्ति की जांच की जाएगी। फिजियोथैरेपी के जरिए रोग मुक्त होने उपाय भी बताया जाएगा।

इस निःशुल्क संयुक्त स्वास्थ्य शिविर में डॉ. बी.बी. बोर्डे, डॉ. एम.एस. पाल, डॉ. अनिल अरोड़ा, डॉ. अंकिता कपूर, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. शिखा लांबा द्वारा जांच और परामर्श सुविधा प्रदान की जाएगी। आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक और भारत विकास परिषद ने कोरबा के सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से आग्रह किया है कि इस अवसर का वे लाभ अवश्य उठाएं।

Spread the word