लायंस इंग्लिष हा.से. स्कूल टी.पी. नगर कोरबा का परीक्षा परिणाम उत्कृश्ट

कोरबा 01 मई। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा संचालित लांयस इंग्लिष हा.से.स्कूल टी.पी. नगर कोरबा का वार्षिक परीक्षाफल विद्यालय के भव्य नवनिर्मित ऑडिटोरियम में विद्यार्थी, पालक, अभिवावक, षिक्षकगण, प्राचार्य एवं विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन जयप्रकाष अग्रवाल एवं लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव) रीजन चेयरमेन के गरिमामय उपस्थिति में माँ सरस्वती के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया, मंचस्थ अतिथिगण को विद्यालय के प्राचार्य श्री रमेष शर्मा एवं उपप्राचार्या श्रीमति गीता अग्रवाल द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदानकर स्वागत किया गया।

वार्षिक परीक्षा का परिणाम प्रातः 10 बजे घोषित किया गया, परीक्षा में कक्षावार प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्र – छात्राओं को चेयरमेन एवं रीजन चेयरमेन द्वारा प्रषस्ती पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल एवं प्रषस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही साथ शत प्रतिषत उपस्थिति के लिए भी 5 विद्यार्थियों को मोमेन्टो प्रदानकर सम्मानित किया गया।

इस वर्ष स्कुली षिक्षा विभाग द्वारा 5 वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा 2024.25 का आयोजन भी किया गया जिसमें हमारे विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिषत रहा एवं स्थानीय परीक्षा परिणाम शत प्रतिषत रहा। चेयरमेन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन जयप्रकाष अग्रवाल एवं लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव) रीजन चेयरमेन परीक्षा परिणाम से प्रभावित होकर के सभी सफल विद्यार्थियों के मंगलकामनाएं की एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री रमेष शर्मा एवं समस्त षिक्षकगण को सफलता की शुभकामनाएं दी। कार्येक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्षन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री एस. डी. केवड़ा द्वारा किया गया।

Spread the word