गोपनीयता और पारदर्शिता का सम्पूर्ण ध्यान रखकर भर्ती की प्रक्रिया पूरी होः कलेक्टर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत भर्ती समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ली समीक्षा बैठक
0-6 वर्ष तक के बच्चों के आधार सत्यापन के दिए निर्देश
कोरबा 28 अप्रैल। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने डीपीओ को निर्देशित किया कि परियोजनावार आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर षीघ्र भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदांे पर भी षीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देष देते हुए परीक्षा के आयोजन के दौरान प्रष्न पत्र तैयार करने से लेकर अन्य प्रक्रिया तक गोपनीयता को ध्यान रखने और पारदर्षी तरीके से भर्ती पूर्ण करने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की जानकारी लेते हुए निर्देषित किया कि नए भवन की स्वीकृती से पूर्व संबंधित परियोजना अधिकारी यह परीक्षण कर लें की पूर्व मंे उक्त आंगनबाड़ी भवन हेतु स्वीकृती तो नहीं है। उन्होंने 0-6 वर्ष तक के बच्चोें का आधार सत्यापन के कार्याे मंे प्रगति लाने के निर्देष दिए।
कलेक्ट्रेट सभा कक्ष मंे महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों मंे समय पर कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की उपस्थिति सुनिष्चत करते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देष दिए। कलेक्टर ने सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों मंे गैस का उपयोग करते हुए भोजन पकाने के निर्देष दिए। उन्होंने सभी परियोजना अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्र वार मॉनिटरिंग करने के निर्देष देते हुए कहा कि किसी आंगनबाड़ी केन्द्र मंे लकड़ी से चूल्हाजलाने की षिकायत प्राप्त होने पर संबंधित सीडीपीओ के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने ग्रोथ मॉनिटरिंग, पूरक पोषण आहार, फेषियल रिकॉजनेषन द्वारा टीएचआर का वितरण, पोषण पखवाड़ा, नवा विहान, सखी वन स्टाप संेटर, मिषन वात्सल्य, किषोर न्याय बोर्ड, जिले मंे बाल देख रेख संस्था की जानकारी, षासकीय बाल संप्रेषण गृह, चाइल्ड हेल्प लाईन, बाल विवाह रोकथाम, आंगनबाड़ी केन्द्र मंे षौचालय निर्माण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की और दिषा निर्देष दिए। कलेक्टर ने रेडी टू ईट हेतु समूह का चयन एवं युनिट स्थापना की प्रक्रिया को 1 माह के भीतर करने के निर्देष दिए। उन्होंने सुषासन तिहार अंतर्गत विभाग को प्राप्त आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देष दिए। कलेक्टर ने पोषण देख रेख कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और जरूरत मंद बच्चों को लाभांवित करने के निर्देष दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास के अधिकारी उपस्थित थे।
