गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं को लेकर कोरबा पुलिस की जनता से अपील

कोरबा 28 अपै्रल। कोरबा जिले में लगातार बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा आगजनी की घटनाओं को रोकने हेतु सतर्कता बढ़ा दी गई है। गर्मी के इस मौसम में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी आगजनी का कारण बन सकती है, जिसे देखते हुए शहर में पुलिस पेट्रोलिंग को और सघन किया गया है।
हाल के दिनों में कुछ स्थानों पर वाहनों में शॉर्ट सर्किट या अधिक गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में तेजी से आग फैलने का खतरा रहता है, जिसे समय रहते दमकल एवं पुलिस दल द्वारा नियंत्रित किया गया।
कोरबा पुलिस की जनता से अपीलः-
वाहन चालकों से अनुरोध है कि गाड़ियों की नियमित सर्विसिंग कराएं एवं वायरिंग की जांच करवाएं।
पेट्रोल या डीजल वाहनों में टंकी ओवरफिल न करें।
वाहन में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ (जैसे परफ्यूम स्प्रे, लाइटर आदि) खुले में न छोड़ें।
एयर कंडीशनर (एसी), कूलर, रेफ्रिजरेटर जैसे घरेलू उपकरणों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतेंः
ओवरलोडिंग से बचें और समय-समय पर सर्विसिंग कराएं।
खुले तार और जर्जर उपकरणों का प्रयोग न करें। एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लगातार लंबे समय तक न चलाएं, बीच-बीच में बंद कर दें जिससे ओवरहीटिंग से बचा जा सके।
आग लगने की किसी भी घटना की तुरंत सूचना देंः-’
फायर स्टेशन, कोरबा 07759 226922, डायल 112
कोरबा जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस भीषण गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। थोड़ी सी सावधानी से बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
