उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विप्र समाज के नवनिर्वाचित जन – प्रतिनिधियों का किया सम्मान

विप्र समाज ने हमेशा देश, धर्म और समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई : डिप्टी सीएम अरुण साव
विप्र समाज ने सनातन का ध्वज किया बुलंद, समाज को दिखाई नई दिशा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
मुंगेली की मिट्टी में बहुत ताकत, कई बड़े राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी दिए : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
मुंगेली। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली के सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में विप्र समाज के नव निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों का सम्मान किया। श्री साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, विप्र समाज ने हमेशा देश, धर्म और समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि, आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करेंगे।

श्री साव ने कहा कि, विप्र समाज सनातन काल से समाज का मार्गदर्शन करते आया है, सनातन का ध्वज बुलंद किया है, समाज को दिशा दिखाने का काम किया। उन्होंने कहा कि, दुनिया में फिर से सनातन का डंका बजा है। एक बार फिर सनातन ध्वज फहरा है। ऐसे समय में सनातन को चोट पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे समय में समाज की भूमिका और बढ़ गई है। अभी फिलहाल धर्मांतरण की घटना बढ़ी है। ऐसे में धर्म की रक्षा के लिए विप्र समाज की भूमिका और बढ़ गई है।
मुंगेली शहर से मिले संस्कार के कारण प्रदेश स्तर पर काम करने का अवसर मिला है। मुंगेली की मिट्टी और पानी में बहुत ताकत है। इस मिट्टी ने कई बड़े राजनेता एवं प्रशासनिक अधिकारी दिए हैं। उन्होंने कहा कि, संघ लोक सेवा आयोग (Upsc) में मुंगेली के बेटे का चयन हुआ। इससे शहर का मान सम्मान, गौरव बढ़ा है।

समारोह में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी, श्री श्रीकान्त पांडेय जी, श्री रोहित शुक्ला जी, श्री जयप्रकाश मिश्रा जी, श्री मनोज पांडेय जी, श्री पवन पांडेय जी, श्री अवधेश शुक्ला जी, श्री शैलेश पाठक जी, श्रीमती विजयलक्ष्मी शुक्ला जी, श्री विश्वास दुबे जी, श्रीमती सीमा त्रिपाठी जी, श्री धनंजय दुबे जी, श्री विकास उपाध्याय जी, श्री पवन तिवारी जी, श्री दीनानाथ उपाध्याय जी, श्रीमती निष्ठा पांडेय जी एवं विप्र समाज के सभी सम्मानित जन उपस्थित रहे।
