न्यायालय द्वारा विमला देवी जायसवाल के नाम पर दर्ज ग्राम नवागांव की भूमि पर कुर्की आदेश जारी

कोरबा 22 अपै्रल। कोरबा कटघोरा तहसील के नवागांव स्थित ओम साई राइस मिल के प्रोप्राइटर गोल्डी जायसवाल द्वारा शासन के पक्ष में देय 60 लाख 67 हजार 367 रुपये की राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 147(ख) एवं 147(ग) के तहत कार्रवाई की गई है।
न्यायालय द्वारा विमला देवी जायसवाल के नाम पर दर्ज ग्राम नवागांव की खसरा नंबर 36/1/क/1, 36/1/क/2 एवं 622/1 की कुल 0.462 हेक्टेयर भूमि पर कुर्की आदेश जारी किया गया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
