पाकिस्तान में हर 10वां आदमी भीख मांगता है, भीख मांगना एक तरह से राष्ट्रीय पेशा बन चुका है

नईदिल्ली, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शहवाज शरीफ सरकार के रक्षा मंत्री राजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान में लगभग 2.20 करोड़ भिखारी है। आसिफ ने यह भी कहा कि इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है और यह अब घरेलू मसला नहीं रहा। पाकिस्तानी विदेशों में भी भीख मांग रहे हैं। इसलिए, इनकी बढ़ती आबादी विदेशों में भी देश की छवि खराब कर रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की कुल आबादी 24 करोड़ के करीब है। इस तरह पाकिस्तान में करीब हर 10वां आदमी भीख मांगता है। इस तरह पड़ोसी देश में भीख मांगना एक तरह से राष्ट्रीय पेशा बन चुका है।

आसिफ ने यह भी बताया कि ये भिखारी साल भर में कितना कमाते हैं। सियालकोट में रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते आसिफ ने कहा, इन भिखारियों की सालाना आय कुल 42 अरब रुपए है। समस्या की विकरालता बताते ख्वाजा ने कहा, उन्होंने सियालकोट से दो बार भिखारियों को बाहर निकाला है, लेकिन वे बड़ी संख्या में वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा, इससे देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा धूमिल होती है।

आसिफ ने कहा, अकेले सऊदी अरब में 6000 लोग भीख मांग रहे हैं। जबकि पिछले तीन साल में सऊदी अरब 4700 पाकिस्तानियों को भीख मांगते हुए पकड़कर डिपोर्ट कर चुका है। शहबाज के मंत्री ने कहा, पाकिस्तानियों की इस भिक्षावृत्ति की बढ़ती समस्या के चलते देश के उद्योगपतियों को विदेशी वीजा हासिल करने में समस्याएं आती हैं।

पाकिस्तान भी है कर्ज का कटोरा लेकर घूमने के लिए कुख्यात

पाकिस्तान के नागरिक ही नहीं, देश के रूप में पाकिस्तान भी दुनिया भर में सबसे ज्यादा कर्ज मांगने वाले देश के रूप में कुख्यात है। आईएमएफ से सबसे अधिक 20 बार कर्ज लेने वाले दो देश हैं- पाकिस्तान और अर्जेंटीना। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी कई मौकों पर रोना रो चुका हैं कि उन्हें मेजबान देश कर्ज मांगने वाला मानते हैं।

हिंदू मंत्री पर हमला…

कंगाल पाकिस्तान के लोगों को गुमराह करने के लिए यहां के हुक्मरान कट्टरपंथ को बढ़ावा देते हैं। इसके चलते, यहां गिने-चुने हिंदू मंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। शनिवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद और धार्मिक मामलों के राज्य मंत्री खील दास कोहिस्तानी के काफिले पर टमाटर और आलू फेंके और संघीय सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

Spread the word