राज्य स्तरीय टीचिंग प्लान प्रतियोगिता में डाइट कोरबा के राजेन्द्र पटेल को मिला तृतीय स्थान

कोरबा 15 अप्रैल। राज्य षिक्षा एवं अनुसंधान परिषद रायपुर एवं स्टर लाईट एड इंडिया फाउंडेषन के संयुक्त प्रयास से राज्य स्तरीय टीचिंग प्लान प्रतियोगिता का आयोजन षंकर नगर रायपुर में किया गया। जिसमें डाइट कोरबा डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक राजेन्द्र पटेल एवं ओम प्रकाष सिन्हा सहित राज्य के सभी जिलों के डाइट एवं बी.टी.आई. के 36 छात्राध्यापकों द्वारा कक्षा षिक्षण का योजना अनुसार प्रदर्षन प्रस्तुत किया गया।

परिषद द्वारा नियुक्त निरिक्षकों निर्णायकों ने अवलोकन के बाद प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर उच्च प्राथमिक वर्ग में डाइट कोरबा के छात्राध्यापक राजेन्द्र पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस हेतु उन्हें प्रमाण पत्र मेमोन्टो व मैडल प्रदान किया गया है। कक्षा षिक्षण एवं मॉडल की तैयारी पी.एस.टी. प्रभाग से श्री पी.के. कौषिक, श्रीमती आषु गुप्ता एवं श्रीमती पूजा बघेल की भूमिका महत्वपूर्ण रहीं। इस उपलब्धि के लिए डाइट कोरबा के प्राचार्य श्री रामहरि षराफ ने बधाई दी है।

Spread the word