लघु उद्योग भारती कोरबा इकाई की नवीन कार्यकारिणी गठित: आशीष अध्यक्ष, अजय बने सचिव

कोरबा 11 अप्रेल। सूक्ष्म और लघु उद्यमों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए समर्पित लघु उद्योग भारती एक अखिल भारतीय संगठन है। देश भर में एमएसई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए यह संगठन कार्य कर रही है। कोरबा जिला भी उद्योगिक क्षेत्र है। इसी परिप्रेक्ष्य में संगठन का विस्तार करते हुए कोरबा जिला इकाई गठन किया गया।

विवेकानंद सदन में बैठक आयोजित कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष आशीष बत्राए सचिव अजय तारेकर व कोषाध्यक्ष पंकज तलवार को बनाया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के सर्वसम्मती से कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसकी घोषणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा के जिला संघचालक डॉण् विशाल उपाध्याय द्वारा की गयी। बैठक में उपस्थित लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ की प्रदेश महामंत्री शिपी दुबे ने बताया की प्रदेश में अब तक 17वी इकाई पूर्ण हो चुकी है और 18वी इकाई कोरबा की घोषणा की गई।

नवीन कार्यकारिणी को उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा की सूक्ष्म व लघु उद्योग क्षेत्र में व्याप्त विविध समस्याओं का स्थानीय औद्योगिक संगठनों के साथ मिलकर जिलाए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर निराकरण लघु उद्योग भारती द्वारा किया जा रहा है। उद्यमिता सृजनए स्वरोजगारए आयात घटाने व निर्यात बढ़ानेए श्रमिकों को रोजगार के साधनों की उपलब्धता बढ़ाने हेतु प्रयास किए जाते है।

उक्त बैठक में कोरबा जिला कार्यवाह कैलाश नाहकए रवि वर्माए कवर्धा ईकाई अध्यक्ष प्रांजल ठाकुरए भिलाई महिला ईकाई अध्यक्ष रश्मि वर्माए केण्एमण् बाबू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the word