जेसिरेट विंग एवं जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा आयोजित आग एवं आपातकालीन रिस्पांस ट्रेनिंग कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

कोरबा 11 अप्रेल। कोरबा सेंट्रल एवं जेसिरेट विंग के संयुक्त तत्वावधान में सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल रामपुर में श्आग एवं आपातकालीन रिस्पांस ट्रेनिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य विद्यालयीन छात्रों को आगजनी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सही प्रतिक्रिया देने हेतु जागरूक एवं सक्षम बनाना था। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कोरबा की विशेष प्रशिक्षित अग्नि शामक दल एसडीआरएफ टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सेंट जेवियर स्कूल के मैनेजमेंट हेड आनंद द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के स्वागत के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन उपस्थित रहेए जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन टीम को शुभकामनाएँ दीं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीआरएफ टीम ने सबसे पहले विद्यार्थियों को आग लगने के कारणोंए बचाव के तरीकों एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने की मूल जानकारी दी। तत्पश्चातए गैस सिलेंडरए अग्निशामक यंत्रों एवं अन्य उपकरणों की सहायता से रियल.टाइम डेमो देकर आग पर काबू पाने की तकनीक सिखाई गई। सीपीआर जैसे लाइफ सेविंग तकनीकों की भी व्यावहारिक जानकारी दी गई।कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थी एवं 20 शिक्षकगण शामिल हुए और सभी ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत लाभकारी बताया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहाए बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज के प्रति अपनी भूमिका को समझने में भी सहायक रहा।
कार्यक्रम मे जेसीआई कोरबा सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष जेसी आनंद रायकवार एवं जेसिरेट की पूर्व अध्यक्षाएं जेसी आभा अग्रवालए जेसी पिंकी सिंघल और जेसी मुक्ता अग्रवाल जेसिरेट अध्यक्षा सीए आयुषी अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी ऊर्जावान बनाया। इसके अतिरिक्त जेसीआई कोरबा सेंट्रल की कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष ;प्रबंधनद्ध जेसी आयुष अग्रवालए उपाध्यक्ष ;ग्रोथ एंड डेवलपमेंटद्ध जेसी हर्ष गुप्ताए सहसचिव जेसी मोहित सिंघलए निदेशक जेसी अभय अग्रवालए जेसी रोहित असरानी एवं जेसी अक्षत अग्रवालए अध्यक्ष जेसी सीए अभिषेक अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंततः कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जेसीआई कोरबा सेंट्रल सेंट जेवीयर पब्लिक स्कूल एवं अग्निशामक दल के टीम को धन्यवाद किया है। जेसिरेट विंग एवं जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने कहा की वे भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और शैक्षिक आयोजनों के लिए प्रतिबद्ध है।
