धान बोरी के नीचे छुपकर बैठा था 10 फीट लंबा किंग कोबरा-किया गया रेस्क्यू

कोरबा 10 अप्रेल। कोरबा जिला बालको रेंज अंतर्गत ग्राम पोड़ीखोवा के एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने 10 फीट लंबा किंग कोबरा को धान के बोरी के नीचे बैठे देखा।

देखते ही परिवार वालों की होश उड़ गए। तत्काल लोगों ने इसकी सूचना और रेस्क्यू टीम को दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा 10 फीट लंबा किंग कोबरा का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद घर वालों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

Spread the word