बिग ब्रेकिंग: नूतन सिंह राजपूत भाजपा से किए गए निष्कासित

कोरबा 10 मार्च। नगर पालिका निगम कोरबा के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह राजपूत को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई प्रदेश संगठन के निर्देश पर की गई है।
यहां उल्लेखनीय है कि 8 मार्च को हुए नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में नूतन सिंह राजपूत ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भाजपा के 45 पार्षद होने के बावजूद 33 पार्षदों के समर्थन से सभापति निर्वाचित होने में सफल रहे थे।
