कोरबा। सी एस ई बी पुलिस चौकी क्षेत्र के टीपी नगर में प्रेस काम्प्लेक्स के पास एक तेज रफ्तार थार ने जमकर उत्पात मचाया है। थार ने कई वाहनों व कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।

पता चला कि थार जीप क्रमांक (cg12 bj 5038) को एक नाबालिग चला रहा था। उसने टैक्सी स्टैंड के पास संचालित पान ठेला सहित एका एक कई वाहनों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद टीपी नगर में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों को चोटें भी आईं हैं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।  मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। देखें वीडियो –

Spread the word