शराब दुकान के सुपरवाईजर के साथ मारपीट, बालको थाना में मामला दर्ज

कोरबा 18 फरवरी। जिले के बालको थानांतर्गत शराब दुकान में मारपीट की एक घटना सामने आई है। जहां लालघाट देसी शराब दुकान के सुपरवाईजर के साथ प्लेसमेंट एजेंसी ऑल सर्विस ग्लोबल प्रा.लि.कोरबा के करीब पांच कर्मचारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

पीड़ित कमलेश गुप्ता तुलसी नगर का निवासी ने बताया, कि जब वह शराब दुकान के भीतर घुसा तब कर्मचारियों ने अकड़ दिखाने की बात कहते हुए गोदाम के भीतर ले गए और लात घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी,उसके बाद जमीन पर लेटाकर जुतों से भी उसके साथ मारपीट की। सरेआम हो रही मारपीट की घटना मौके पर मौजूद लोग और कुछ कर्मचारियों ने भी देखा है। इस घटना के बाद सभी शराब दुकान के कर्मचारी एकजुट हो गए हैं और कंपनी के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत करने का मन बनाया है। पीड़ित ने बालको थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। वहीं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया, कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है,जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the word