टैक्टर ने बच्चे को लिया चपेट में, अस्पताल पहुंचने के बाद हुई मौत

कोरबा 17 फरवरी। कोरबा जिले में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से एक 8 साल के बच्चे की मृत्यु हो गई। उक्त घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोंग दरहा की बताई जा रही हैं। मृतक आर्यन ट्रैक्टर में बैठा था, अचानक नीचे गिरने पर वह पहिए के नीचे आ गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर सरपंच प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने निकले थे। जिस ट्रैक्टर में हादसा हुआ, उक्त चलती गाड़ी में चढने के दौरान वह नीचे गिर गया और पहिए के नीचे आ गया। घटना के बाद मृतक को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा हैं की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत ढोंगदरहा में ग्रामवासी ट्रैक्टर में सवार होकर प्रचार करने निकले थे। लौटते समय एक ट्रैक्टर में आर्यन बैठा हुआ था और अचानक पहिए के नीचे आ गया। बता दें कि घटना के समय की सटीक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं।
