जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 24 घंटे में 41 अपराधियों को भेजा जेल

कोरबा 9 फरवरी। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही हैं। इस कार्यवाही में 41 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैए जबकि 3 अपराधियों के मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर तामीली कार्यवाही पूरी की गई है।

पुलिस ने विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गयाए जिसके तहत 12 स्थायी और 32 गिरफ्तारी सहित कुल 44 वारंट तामील किए गए।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि आदतन अपराधियों पर कार्यवाही और अधिक सघनता से जारी रहेगीए ताकि जिले में स्वतंत्रए निर्भीक एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा सके।

इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से उरगा थाना द्वारा 8, कुसमुंडा 7, बालको 5, एवं अन्य 21 वारंट अन्य थानों द्वारा तामील किए गए। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि आदतन अपराधियों पर कार्यवाही और अधिक सघनता से जारी रहेगीए ताकि जिले में स्वतंत्र, निर्भीक एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा सके।

Spread the word