भाजपा समर्थित प्रत्याशी को धमकी, पुलिस जुटी जांच में

कोरबा 08 फरवरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अगले पखवाड़े मतदान होना है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्याशी यहां वहां प्रचार में डटे हुए हैं। पौड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से जनपद सदस्य प्रत्याशी राजकुमार पांडे को उठवा लिए जाने की धमकी मिलने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। पसान पुलिस ने बताया कि प्रकरण में मोबाइल नंबर 9813119968 और इसके उपयोगकर्ता के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

पौड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से राजकुमार पांडे भाजपा समर्थित हैं जो इस चुनाव में प्रत्याशी हैं। उनकी दावेदारी के कारण प्रतिद्वंदी की हालत खराब है। ऐसी स्थिति में चुनाव को किस प्रकार से प्रभावित किया जाए और अपने दबे को कैसे कायम रखा जाए यह अपने आप में एक मसला बना हुआ है। इसीलिए चुनाव में कई प्रकार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं ताकि दूसरों को मानसिक रूप से परेशान किया जा सके।

पिछले दिनों राजकुमार पांडे के मोबाइल नंबर पर फोन कॉल आया जिसमें उसे धमकी दी गई। इसमें हरियाणा से बड़ी संख्या में गुंडे भिजवाने और यहां की पूरी तस्वीर को बदल देने की बात कही गई। जिस नंबर से पांडे के पास फोन आया वह 9813119968 था। पुलिस को की गई शिकायत में बताया गया है कि धमकी देने वाले ने सुरेश जाखड़ के नाम का प्रयोग किया। शिकायतकर्ता के द्वारा अपने चुनाव में प्रत्याशी के रूप में शामिल होने और उनकी दावेदारी को प्रभावित करने के लिए इस प्रकार की कोशिश की जा रही है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक हैं। धमकी से जुड़े इस मामले को लेकर की गई शिकायत को लेकर पसान पुलिस थाना प्रभारी से बातचीत करने पर मालूम चला कि इस पर संज्ञान लिया गया है। संबंधित जानकारी साइबर सेल को भेजी गई है। अगली कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी ताकि सुरक्षा के वातावरण को दूर किया जा सके।

Spread the word