मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे नगरीय निकाय क्षेत्रों में रोड शो, पांच फरवरी को आएंगे कोरबा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगर निगम चुनाव के रण में उतरेंगे। इस दौरान सीएम साय 10 नगर निगमों में रोड शो करेंगे। इसका आगाज 5 फरवरी को कोरबा और रायगढ़ से होगा। इसके लिए 6 फरवरी को राजनांदगांव और चिरमिरी, 7 फरवरी को अंबिकापुर और बिलासपुर, 8 फरवरी को दुर्ग और जगदलपुर में रोड शो करेंगे।

साथ ही प्रचार प्रसार थमने के अंतिम दिन 9 फरवरी को रायपुर और धमतरी में रोड शो करेंगे। भाजपा सभी 10 निगमों में फोकस कर रही है। इसके लिए पार्टी के प्रचार- प्रसार का जिम्मा मंत्रियों, सांसद, विधायकों के साथ स्थानीय नेताओं को भी दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जरी किया है। अटल विश्वास पत्र के नाम से जारी इस मेनीफेस्टो में भाजपा ने शहरी क्षेत्रों के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कई लोकलुभावन वादों को शामिल किया है। वहीं वही इस घोषणा पत्र के बाद अब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी अपना मेनिफेस्टो जारी करेंगी। कांग्रेस के इस घोषणा पत्र का नाम ‘जन घोषणा पत्र’ होगा। जानकारी के मुताबिक़ कल सुबह यानी 04 फरवरी को सुबह 11 बजे राजीव भवन में कांग्रेस जन घोषण पत्र जारी करेगी। कांग्रेस ने बताया कि उनका मेनिफेस्टो इस बार जनता की अपेक्षाओं के आधार पर तैयार किया गया है।

Spread the word