आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेः कलेक्टर

नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी की कलेक्टर ने की समीक्षा
नोडल अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतदान और मतगणना कराने के दिये निर्देश
संवेदनषील मतदान केंद्रों पर नजर बनाये रखने तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देष

कोरबा 03 फरवरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत मतदान और मतगणना हेतु आवश्यक व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी व्यवस्था निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत सुनिश्चित करते हुए जिले में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतदान और मतगणना कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्वाचन के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों को पंजी में दर्ज करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देषित किया कि षिकायत षाखा को सूचना प्राप्त होने पर टीम संबंधित स्थान पर अलग से जाये और नियमानुसार कार्यवाही करे। षिकायत में किसी प्रकार की षिथिलता न हो। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को संवेदनषील मतदान केन्द्रों पर नजर बनाये रखने एवं कानून व्यवस्था सुनिष्चित करते हुए तहसीलदार और थाना प्रभारियों की बैठक लेने के निर्देष दिए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रतिदिन के कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कराने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर प्रषिक्षण प्रदान करने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने प्रषिक्षण के दौरान ईवीएम के हैंड्स ऑन पर जोर देने तथा आवष्यक प्रपत्रों को सही-सही भरने के संबंध में निर्देष दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों एवं अन्य अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ईवीएम का रेंडमाइजेषन करनेके निर्देष दिए। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में आवष्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देष देते हुए मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण समय पर करने के निर्देष दिए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को चेकलिस्ट तैयार कर मतदान सामग्री के साथ वितरित कराने के निर्देष दिए। बैठक में कलेक्टर ने मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने, षहरी क्षेत्र में दीवार लेखन कराने, कचरा उठाने वाले वाहनों में बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देष दिए। उन्होंने डाक मतपत्र, ईडीपी में गोपनीयता बरतने के निर्देष दिए।

बैठक में मतदान दिवस के दिन हर दो घंटे में मतदान प्रतिषत की जानकारी, किसी मतदान केन्द्र में मषीन में खराबी आने परउसे बदलने हेतु रिजर्व मषीन की व्यवस्था, तथा मतदान दलों से वोटिंग के पष्चात मषीनों को प्राप्त करने एवं स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के संबंध में आवष्यक दिषा निर्देष दिए। कलेक्टर ने वाहन व्यवस्था, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, मीडिया प्रमाणन, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था आदि के संबंध में भी दिषा निर्देष दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री आषुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेष कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा सिंह सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the word