September 10, 2026
News

रुकबहरी के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

कोरबा 29 जनवरी। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रुकबहरी के जंगल में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ मिला, जबकि आसपास व्यक्ति के कपड़े और लाठी भी बरामद की गई हैं। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

डायल 112 की टीम से आरक्षक हिमाचल कंवर और चालक सत्येंद्र गेंदले भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में लगे रहे। वहीं, बालको पुलिस से सहायक उपनिरीक्षक इमरान खान, आर हरीश मरावी और अनिल साहू भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है और पुलिस अब मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है।