आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान श्री धनवंतरी की पूजा 6 को

कोरबा, 4 नवम्बर। आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं धन-संपदा के देवता तथा आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान श्री धनवंतरी की जयंती 6 नवंबर, शुक्रवार को कोरबा में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर निहारिका स्थित महानदी कॉम्प्लेक्स के पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय परिसर में प्रातरू 11 बजे भव्य धनवंतरी जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।

आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नमामी हसदेव सेवा समिति, शिव औषधालय एवं पतंजलि चिकित्सालय के संयुक्त संयोजन में आयोजित इस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार मुख्य अतिथि होंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। वहीं नमामी हसदेव सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर पांडे, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप एवं अजगरबहार तहसीलदार डॉ. रविशंकर राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में विश्व कल्याण एवं सर्वजन के आरोग्य की मंगलकामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि-विधान से भगवान श्री धनवंतरी जी का षोडशोपचार सामूहिक पूजन एवं आरती की जाएगी। इस दौरान ‘सर्वे भवन्तु सुखिनरू, सर्वे सन्तु निरामयारू’ के पवित्र संदेश को आत्मसात करते हुए जनकल्याण एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया जाएगा।

समारोह के संयोजक एवं शिव औषधालय के संचालक तथा आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पंडित शिवराज शर्मा, डॉ. रवि शराफ और संदीप शर्मा भजन व गीत प्रस्तुत करेंगे। डॉ. शर्मा ने जिले के समस्त चिकित्सकों, आयुर्वेद मनीषियों, आयुर्वेद प्रेमियों, शिव उपस्थिति दर्ज करने का आग्रह किया है।

Spread the word