भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता में अयान व अफसाना ने दिखाया कौशल

कोरबा, 2 नवम्बर। बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल सीएसईबी कोरबा पूर्व में आयोजित भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के रेड हाउस के छात्र अयान खान ने दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि अफसाना परवीन द्वितीय रही। भाषण प्रतियोगिता में अयान खान प्रथम, अफसाना परवीन द्वितीय तथा कक्षा 9वीं की ब्लू हाउस की छात्रा माही जांगड़े तृतीय स्थान पर रहीं।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में अयान खान ने प्रथम, अफसाना परवीन ने द्वितीय और गोल्ड हाउस की जेरूशा पाल ने तृतीय स्थान प्राप्तकिया। जूनियर वर्ग में गोल्ड हाउस की मेनयुला मोहरे प्रथम, ग्रीन हाउस की सुमन मानिकपुरी द्वितीय तथा गोल्ड हाउस के विजय कुमार साहू तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ते बाल अपराध, पारिवारिक मूल्यों में गिरावट और बदलती जीवनशैली जैसे सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे।

वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में दैनिक जीवन में इंटरनेट व मोबाइल का उपयोग उचित है या अनुचित, विषय पर पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्राचार्य वायए नाथन ने विजेता विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में निरंतर भाग लेकर अपनी अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका पी. तिवारी, ए. खानम, ए. कुमार, आरआर साहू, रविकांत, राजेश नंद, वी. मिश्रा, सतीश मोंगरे, श्रीमती नंदी, पूर्णिमा किंडो, वर्षा उरांव, राका निर्मलकर सहित अन्य शिक्षक व विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Spread the word