चेपा गांव के तालाब में दिखा मगरमच्छः ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने बढ़ायी निगरानी

कोरबा, 2 नवम्बर। जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पाली परिक्षेत्र के चेपा गांव में एक विशाल मगरमच्छ को तालाब में देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दशहत का माहौल है। ग्रामीणों ने उसके डर से तालाब जाना बंद कर दिया है । जिससे उनकी रोजमर्रा की मुश्किले बढ़ गई है। बताया जाता है कि मगरमच्छ की मौजुदगी वाला कन्हाई तालाब गांव की निस्तारी का प्रमुख साधन है खबरों के मुताबिक कन्हाई तालाब चेपा -बक्साही मार्ग पर स्थित है। गत दिनों तालाब पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में तैर रहे मगरमच्छ हो देखा और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी जिस पर बड़ी संख्या ग्रामीण तालाब के पास पहुंच गए।

मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकडने का प्रयास किया हालाकि ग्रामीणों की भीड़ और तालाब में र्हु हलचल के कारण मगरमच्छ गहरे पानी में चला गया। काफी प्रयास के बाद भी उसे बाहर नही निकाला जा सका उसके बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। तथा गांव वालों को तालाब में निस्तारी के लिए नही जाने की हिदायत दी है पाली रेंजर बंजारे ने बताया कि मगरमच्छ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए संबंधित वन कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जो दिन रात क्षेत्र में मौजूद रहकर ग्रस्त कर रहे है। उन्होंने बतायाकि तालाब में गहरा नानी के कारण उसे पकडने में दिक्कत हो रही है। शीघ्र ही मगरमच्छ के बाहर आते ही पकड़ लिया जाएगा।

Spread the word