बच्चों में रोग से लडने की क्षमता विकसित करेगा स्वर्ण बिंदु प्रासन, एक नवंबर को मिलेगी सुविधा

कोरबा, 30 अक्टूबर। चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ‘बच्चे रहे स्वस्थ’ योजनान्तर्गत नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय, शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी कांपलेक्स निहारिका रोड कोरबा में 1 नवंबर को अति शुभ रवि पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जायेगा।
डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्रासन संस्कार से बच्चों में इम्युनिटी पावर डेव्लप होता है। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे जानकारी दी जाएगी। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है। जिससे बच्चों को असुविधा न हो और ज्यादा देर प्रतीक्षा न करनी पड़े।
