मुड़ापार मार्ग पर बाइक में लगी आग

कोरबा, 25 अक्टूबर। मुड़ापार मार्ग पर आज अचानक एक दोपहिया में स्पार्किंग के बाद आग लग गई। सतर्कता दिखाते हुए चालक ने मौके पर ही गाड़ी को छोड़ दिया। आसपास से गुजरते लोगों ने तमाशा देखा। इस बीच खबर दिए जाने पर दमकल टीम यहां पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि इस समय तक गाड़ी के कुछ हिस्से को नुकसान हुआ।
बताया गया कि एक युवक बाइक से होकर अपने गंतव्य को जा रहा था। मुड़ापार मुख्य मार्ग पर उसने वाहन में फाल्ट होना पाया। स्पार्किंग के साथ वह चिंतित हुआ और तत्काल दोपहिया से उतर गया। अगले क्षण उसमें आग लग गई। इस नजारे को देख राहगीरों ने कुछ देर अपनी उपस्थिति दर्ज की और उसकी वीडियो बनाया। इन्हीं में से एक व्यक्ति ने मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया।
