कोयला उत्पादन में देरी बर्दाश्त नहीं, BCCL CMD ने बाधाएं जल्द दूर करने का दिया निर्देश

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (‍BCCL) के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को पीबी एरिया का दौरा कर केन्दुआडीह फायर पैच, पैच-IV और एकड़ा जोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खनन कार्यों की प्रगति, कोयला डिस्पैच और उत्पादन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सीएमडी ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक समेत संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यों का प्रदर्शन ही सबसे महत्वपूर्ण है और लक्ष्य के अनुरूप परिणाम देना प्राथमिकता होनी चाहिए।

एचईएमएम प्रतिनिधियों से की चर्चा

निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने एचईएमएम (भारी खनन मशीनरी) से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा की। उन्होंने मशीनों के संचालन में आ रही चुनौतियों की जानकारी ली और खनन कार्यों को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा।

Spread the word