जनदर्शन में मिली मदद, मोहनपाल को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार
कोरबा, 28 सितंबर 2026/ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को साकार करते हुए जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर जनदर्शन में अपनी आवश्यकता लेकर पहुंचे विकासखंड कटघोरा के ग्राम सालिहापारा, चाकाबुड़ा निवासी 89 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्री मोहनपाल को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। सहायक उपकरण मिलने से उनके दैनिक आवागमन को सुविधा मिली है और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह बनी है।
श्री मोहनपाल, पिता श्री राजकुमार ने 28 सितंबर को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आवागमन के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने उनकी आवश्यकता को संवेदनशीलता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर श्री मोहनपाल को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से अब श्री मोहनपाल अपने दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए अधिक सहजता से आवागमन कर सकेंगे। सहायक उपकरण ने उनकी गतिशीलता को नई सुविधा दी है। आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन सुगम होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और स्वतंत्र रूप से अपने कार्यों को पूरा करने का अवसर मिला है।
‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों की जरूरतों को समझकर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सुविधाजनक बनाना, उनकी गतिशीलता को बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना है।
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर श्री मोहनपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उनके लिए आवागमन आसान हुआ है और अब वे अपने आवश्यक कार्य अधिक सुविधा एवं आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे। उन्होंने इस सहयोग को अपने दैनिक जीवन के लिए उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
