गणपति पूजाः महिला मंडल ने प्रधानमंत्री के लिए जलाए आशीर्वाद के दीए

कोरबा 18 सितंबर। आदर्श बिहार लालूराम कॉलोनी में भगवान गणेश का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ प्रतिदिन पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन में महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता है।
गणेश उत्सव के चतुर्थ दिवस महिला मंडल की सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। पूजा पंडाल परिसर में महिलाओं ने आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के यशस्वी एवं सफल जीवन की कामना की।
इस दौरान गणपति भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई। कार्यक्रम में शशि ठाकुर, सविता गर्ग, सुनीता गर्ग, कंचन लांबा, निशा लांबा, डॉली लांबा, प्रीत लांबा, भारती लांबा, मुस्कान लांबा, सुनीता गिर्रे, राधा अग्रवाल, निधि अग्रवाल, अंजलि ठक्कर, गीता पटेल, रुमिला पटेल, विनिता सोनी, कोमल पटेल, तुहिना अग्रवाल, वीनू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संगीता मालघे, प्रीत कौर, ऋचा कौर, स्वीटी कौर, लक्ष्मी बजाज, मीना त्रिपाठी, रमन कौर और सोनू गुप्ता सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।
