सरस्वती विद्यालय के पूर्व छात्रों ने गुरुजनों का किया सम्मान

कोरबा 08 सितंबर। शिक्षक दिवस के पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेवरा परियोजना के वर्ष 2004 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं ने 6 सितंबर को कटघोरा रोड स्थित अग्रवाल भवन में गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया।

समारोह में पूर्व विद्यार्थियों ने वर्षों बाद एक मंच पर जुटकर विद्यालय जीवन की पुरानी यादें साझा कीं और अपने गुरुजनों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान सामग्री भेंटकर अभिनंदन किया। पूर्व छात्रों ने कहा कि शिक्षकों ने उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों की सीख दी, जो आज भी उनके जीवन का आधार है। शिक्षकों ने पूर्व विद्यार्थियों के स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि वर्षों बाद भी विद्यार्थियों का अपने गुरुजनों को याद करना उनके लिए गौरव और खुशी का विषय है। आयोजन के अंत में पूर्व छात्रों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।

Spread the word