बुगल दुबे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का किया सम्मान

कोरबा 31 अगस्त। दीपका नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे स्व. बूगल कुमार दुबे की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके परिवारजनों द्वारा स्वच्छता कर्मियों को साड़ी एवं फल वितरित कर सम्मानित किया गया।

वहीं दीपका चौक में भाजपा मंडल दीपका द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर स्व. बूगल दुबे के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेम पटेल , सांसद प्रत्याशी एवं पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे सहित भाजपा मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. बूगल दुबे ने अपने सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सरल व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकार और जनहित के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज एवं क्षेत्र के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Spread the word