कटघोरा में अज्ञात ट्रक ने ऑल्टो को मारी टक्कर, चालक वाहन समेत फरार

कटघोरा। कटघोरा तहसील कार्यालय के समीप रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार Maruti Alto क्रमांक CG 12 D 8543 को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑल्टो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

नो-एंट्री व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद शहर में लागू नो-एंट्री व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचोंबीच नो-एंट्री लागू होने के बावजूद बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क हादसों का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से नो-एंट्री व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की मांग की है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी की गई है।

फिलहाल पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।

Spread the word