ग्राम खरवानी में धूमधाम से मनाया गया भोजली पर्व

कोरबा 30 अगस्त। करतला विकासखंड के ग्राम खरवानी में विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भोजली पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे भोजली के साथ पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ग्रामीणों ने भोजली को गांव की गलियों से होते हुए तालाब के पास एकत्रित किया।

इस दौरान भोजली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रू.2100, द्वितीय रू.1500, तृतीय रू.1100, चतुर्थ रू.700 एवं पंचम पुरस्कार रू.500 रखा गया था।कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व विधायक सरोज मनहरण राठौर ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं गुदुम बाज,डीजे की धुन और पारंपरिक उत्साह के साथ ग्रामीणों ने भोजली मैया का विसर्जन ग्राम की सोन नदी में किया। विसर्जन के पश्चात ग्रामीणों ने एक-दूसरे को भोजली की शुभकामनाएं दिए। पूरे आयोजन में गांव के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश देते हुए अपने-अपने घर लौटे।

Spread the word