629.80 संचयी वर्षा के साथ 356 मीटर से आगे बढ़ा बांगो बांध का जलस्तर

कोरबा 31 जुलाई। विश्व बैंक के सहयोग से पिछले दशकों में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा मौजूद कोरबा जिले में निर्मित हसदेव बांगो जलाशय में इस वर्ष लगातार हो रही बारिश से जलस्तर और जलभराव में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 जुलाई 2026 की स्थिति के अनुसार जलाशय का जलस्तर 356.80 मीटर पहुंच गया है, जबकि उपयोगी जल भंडारण क्षमता 2412.17 मिलियन क्यूसेक मी दर्ज की गई है। यह जलाशय की कुल उपयोगी क्षमता का 83.34 प्रतिशत है।
हसदेव परियोजना के कार्यपालन अभियंता के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 2026 को 19.60 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस मानसून में अब तक 629.80 मिमी संचयी वर्षा हो चुकी है। डाउन स्ट्रीम जलस्तर 292.35 मीटर दर्ज किया गया। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष जलाशय की स्थिति बेहतर है। 31 जुलाई 2025 को जलस्तर 355.10 मीटर तथा उपयोगी जल भंडारण 2147.29 मिलियन क्यूसेक मी था। वहीं 2024 में जलस्तर 349.70 मीटर और भंडारण 1413.58 मिलियन क्यूसेक तथा 2023 में जलस्तर 354.30 मीटर एवं भंडारण 2028.71 मिलियन क्यूसेक मीटर दर्ज किया गया था। जानकारी दी गई की बाँध मैं 93′ से ज्यादा जल भराव की स्थिति होने के आधार पर गेट खोलने की नौबत आती है। पिछले वर्ष इस प्रकार की स्थिति बनी थी। हसदेव बांगो बांध परियोजना का प्रबंध फिलहाल स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
