नवपदस्थ सीईओ संजय राय का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

कोरबा 26 जुलाई। जनपद पंचायत कोरबा के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) संजय राय का जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा जनपद क्षेत्र के विकास, ग्रामीण समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
स्वागत समारोह के दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ कंवर, जनपद सदस्य रफीक मेमन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि बलराम साहू, आशीष गांगुली, ग्राम पंचायत कछार के सरपंच प्रतिनिधि जगेश्वर सिंह कंवर, ग्राम पंचायत जामबहार के सरपंच उपन सिंह कंवर, ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच कलेश सिंह कंवर तथा ग्राम पंचायत सतरेंगा के सरपंच प्रतिनिधि थान सिंह कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने नवपदस्थ सीईओ संजय राय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यशैली से जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में सडक, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सीईओ संजय राय ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकता एवं समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर सीईओ संजय राय ने गंभीरता से कार्य करने का आश्वासन दिया।नवपदस्थ सीईओ के स्वागत के साथ ही जनपद पंचायत कोरबा में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
