मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

कोरबा 20 जुलाई। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झांझ में आज एक रेल दुर्घटना हो गई। ग्राम झांझ से एनटीपीसी सीपत के लिए कोयला परिवहन रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग पंचनामा के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान फगुराम के रूप में हुई है, जो पास के ही ग्राम कसियाडीह का निवासी था। फागुराम किसी व्यक्तिगत काम से हरदी बाजार आया था। काम पूरा करने के बाद वह पैदल ही अपने गांव कसियाडीह वापस लौट रहा था। इसी दौरान झांझ के पास एन.टी.पी.सी. सीपत के लिए कोयला लेकर मालगाड़ी जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर दर्दनाक मौत हो गईं। घटना की खबर मिलने के बाद आसपास के लोगो में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना हरदी बाजार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the word