कुसमुंडा के जीएम माइनिंग समेत कई अधिकारियों का हुआ तबादला

कोरबा 20 जुलाई। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने प्रशासनिक आधार पर खनन विभाग के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 19 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के तहत महाप्रबंधक, मुख्य प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इन तबादलों का उद्देश्य विभिन्न परियोजनाओं और क्षेत्रों में प्रशासनिक एवं परिचालन व्यवस्था को और मजबूत बनाना माना जा रहा है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला- अतुल एस. सिंह (जीएम, माइनिंग) – एसएएम कुसमुंडा से जीएम (ऑपरेशन), बिश्रामपुर क्षेत्र, अरविंद के. रॉय (जीएम माइनिंग) – जीएम (ओ) एवं एसओ (पी एंड पी), कुसमुंडा क्षेत्र से एसएएम कुसमुंडा ओसी, गिरीश कुमार राय (जीएम माइनिंग) – जीएम (ऑपरेशनी), बिश्रामपुर क्षेत्र से जीएम(ओ) एवं एसओ (पी एंड पी), कुसमुंडा क्षेत्र,राकेश कुमार (सीएम, माइनिंग) – मैनेजर, गेवरा ओसी से एसओ (पी एंड पी), सोहागपुर क्षेत्र,मितेश मधुप (सीएम माइनिंग) – एसओ (ए एंड आर), दीपका क्षेत्र से मैनेजर, दीपका ओसी,उमेश कुमार (सीएम, माइनिंग) – मैनेजर, दीपका ओसी से मैनेजर, गेवरा ओसी,विनोद बी. (सीएम, माइनिंग) – मैनेजर, झिरिया जी, हसदेव क्षेत्र से एसओ (एल एंड आर), दीपका क्षेत्र,रंजीत कुमार ध्रुवा (सीनि. मैनेजर माइनिंग) – जोहिला क्षेत्र से मैनेजर, झिरिया जी, हसदेव क्षेत्र। आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होने के बाद संबंधित क्षेत्र के एरिया महाप्रबंधक को रिपोर्ट करेंगे। साथ ही उन्हें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्राइड भी 15 दिनों के भीतर भरने के निर्देश दिए गए हैं।
