कोरबा 11 जुलाई। पीडित मानवता की सेवा में समर्पित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शपथ समारोहं कार्यक्रम 12 जुलाई को होटल कावेरी डीडीएम रोड कोरबा के सभागार में संध्या 6.00 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी के नवनिर्वाचित प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन पवन मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। गेस्ट ऑफ आनर के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रामसिंह अग्रवाल, शपथ अधिकारी के रूप में रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मल्टीपल काऊंसिल वाईस चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं जोन चेयरमेन लायन मनोज गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

क्लब अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना एवं सचिव लायन दर्शन अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने सभी सदस्यों की शत प्रतिशत उपस्थिति की अपील की है। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी में लायन दर्शन अग्रवाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना सचिव, लायन शोमा सोनी कोषाध्यक्ष मनोनित किए गए हैं। प्रथम उपाध्यक्ष लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन सुभाष चंद अनंत, सहसचिव लायन अतुल साहू, टेलट्विस्टर लायन ज्योति साहू, टेमर लायन मधू पाल, पीआरओ लायन मनोज गुप्ता, मेम्बरशीप चेयरपर्सन लायन प्रेमलता अग्रवाल, सर्विस चेयरपर्सन लायन आशीष अग्रवाल, एलसीआईएफ चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल रहेगे। साथ ही क्लब संचालक सदस्य के रूप में लायन नूतन राजवाड़े, लायन विकास अग्रवाल, लायन प्रीति अग्रवाल, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल रहेगें। क्लब मार्गदर्शक के रूप में पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल अपनी सेवायें क्लब को देगें।

Spread the word