लंबे समय से खड़ा है दो लोडर वाहन, आवागमन में हो रही बाधित

कोरबा 05 जुलाई। टीपी नगर चौक से एसईसीएल कालोनी जाने वाले मार्ग पर जायसवाल पैट्रोल पंप के पास लंबे समय से खड़े दो लोडर वाहनों को हटाने में ट्रेफिक पुलिस रूचि नहीं दिखा रही है। वाहनों के खड़े होने के कारण आने-जाने वालों को परेशानियां उठानी पड़ती है।
खासकर उस समय जब भारी वाहनों के गुजरने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है तब वाहनों की लंबी कतारें मार्ग पर लगती है और यहां से दुपहिया व चारपहिया वाहनों को निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार दुर्घटना की संभावना भी बन जाती है। लोगों ने मांग की है कि ट्रेफिक पुलिस इस ओर ध्यान दें। लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने या तो उसके संबंधित मालिक को कहें या स्वयं कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत दें, ताकि इस मार्ग पर आने-जाने वाले बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकेें।
