ऑस्ट्रेलिया में गरीब खाते हैं काजू – किसमिस और अमीर खाते हैं – हरी सब्जियां..! भारतीयों के उड़े होश..

सिडनी। भारत में आमतौर पर अमीर लोग काजू, किशमिश, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स खाते दिखते हैं, जबकि गरीब लोग हरी सब्जियां खाते हैं। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया में बिल्कुल उलटा नजारा है। वहां हरी सब्जियां ड्राई फ्रूट्स से भी महंगी हो गई। खासकर हरी मिर्च की कीमत देखकर भारतीय हैरान रह जाते हैं। एक भारतीय महिला ने ऑस्ट्रेलिया के सुपरमार्केट से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह हरी मिर्च, शिमला मिर्च, ब्रोकोली जैसी सब्जियों की कीमतें दिखा रही है। साथ ही काजू, किशमिश और अन्य ड्राई फ्रूट्स की कीमतों की तुलना भी की है।
इस वीडियो को देखकर भारतीयों के होश उड़ गए हैं। महिला ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में 250 ग्राम हरी मिर्च की कीमत 6-8 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 330-440 रुपए) तक है। वहीं, 500 ग्राम काजू या किशमिश सस्ते में मिल जाते हैं। ब्रोकोली, पालक, धनिया जैसी हरी सब्जियां भी काफी महंगी हैं। वहीं, ड्राई फ्रूट्स अपेक्षाकृत सस्ते हैं। महिला ने कैमरे पर कहा, ‘यहां गरीब लोग ड्राई फ्रूट्स खाकर काम चला लेते हैं, क्योंकि हरी सब्जियां उनकी पहुंच से बाहर हैं। अमीर लोग ही महंगी हरी सब्जियां और सलाद खा सकते हैं।’
क्यों इतनी महंगी हैं सब्जियां ?
ऑस्ट्रेलिया में सब्जियों की महंगाई के कई कारण हैं। वेल का बड़ा हिस्सा रेगिस्तानी और शुष्क क्षेत्र है. जहां खेती मुश्किल है। ऐसे में ज्यादातर सब्जियां आयात की जाती है. जिससे ट्रांसपोर्ट और कोल्ड स्टोरेज का खर्च बढ़ जाता है। साथ ही मजदूरी की दर बहुत ऊंची होने प्राकृतिक आपदा में सजी उत्पादन प्रमावित करती है। हाल के सालों में बाढ़ और आग की घटनाओं ने खेती को नुकसान पहुंचाया है। उत्पादन लागत बढ़ गई है।
