नया विद्युत उपकेंद्र पीएम आवास कालोनी की जरूरतों को पूरा करेगा

कोरबा 09 जून। छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी के द्वारा क्षेत्र में 33 /11 केवी क्षमता का नया सब स्टेशन सफलता पूर्वक चार्ज कर लिया गया है. यह शुरुआती प्रक्रिया का एक हिस्सा था।

इस क्षेत्र में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी कॉलोनी डेवलप की गई है। इस क्षेत्र विशेष के लिए विद्युत कंपनी ने सब स्टेशन का निर्माण किया है। इस हिस्से में बिजली आपूर्ति बेहतर तरीके से की जा सके, यह प्रमुख उद्देश्य है। जिस संख्या में कॉलोनी में आवास तैयार किए गए हैं और भविष्य में वहां हितग्राहियों के परिवार रहना प्रारंभ कर देंगे, तब इस सब स्टेशन को लोड दिया जाएगा। विद्युत कंपनी के अधिकारी ने बताया कि सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सभी स्टेशन तैयार किया गया है और इसकी इतनी क्षमता है कि वह पीएम आवास योजना की कॉलोनी की सभी विद्युत संबंधी आवश्यकताओं को पूरा कर सके।

एक संक्षिप्त कार्यक्रम में विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन कार्यपालन अभियंता राजेश चौहान, एचडी डिवीजन की कार्यपाली अभियंता रश्मि देवांगन , पाड़ीमार जोन के सहायक अभियंता चंद्रकांत जोशी सहित जोन के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी अधिकारी उपस्थित है।

Spread the word