कटाईनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एसआईव्ही एडस जागरूकता शिविर आयोजित

कोरबा 08 जून। बांकीमोंगरा कटाईनार क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एसआईव्ही एडस जागरूकता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना ने इसकी रूपरेखा बनायी। इसके माध्यम से अस्पताल में सामान्य उपचार कराने पहुंचे लोगों को विषय की जानकारी दी गई।
उन्हेें बताया गया कि एचआईव्ही एडस क्या है और इसके खतरे क्या है। इनसे किस तरह सावधान रहने की जरूरत है। क्षेत्र के पार्षद अश्विनी मिश्रा अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता को बड़ी जरूरत बताया और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रयास की सराहना की। शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मियों ने सहयोग दिया।
