संस्कृत संभाषण प्रबोधन वर्ग से व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर रहे शिक्षार्थी

कोरबा 05 जून। संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ के द्वारा कोरबा के सरस्वती विद्यालय सीतामढ़ी में 10 दिन का संस्कृत संभाषण प्रबोधन वर्ग आयोजन किया गया है। कोरबा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिक्षार्थी यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचे हैं। वर्ग के उद्घाटन अवसर पर शिक्षार्थियों ने पूरे मन से संकल्पना पर ध्यान दिया। अभ्यास वर्ग में डॉक्टर दिव्या देशमुख नरसिंह शास्त्री, मनोज वैष्णव सहित अन्य शिक्षकों की सेवाएं प्राप्त हो रही है।
सर्व वर्गाधिकारी डॉ. उमेश्वर चंद्रा ने बताया कि संस्कृत भारती अखिल भारतीय स्तर पर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस बार उसने दो जगह ऐसे वर्ग आयोजित किए हैं ताकि अधिक संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जिज्ञासु पहुंच सके। कोरबा में 10 दिन तक पंजीकृत शिक्षार्थियों सहित अन्य लोगों को संस्कृत के व्यवहार और उपयोग के बारे में आधारभूत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्कृत को लेकर कई प्रकार की धारणाएं लोगों के मन में हैं। इसे दूर करने का प्रयास भी इस वर्ग के माध्यम से किया जा रहा है।
