बातचीत के बीच अमेरिका का ईरान पर तीसरा हमला, चौतरफा नजर आई तबाही की तस्वीर…

तेहरान/वाशिंगटन समझौते की बातचीत के अमरीकी सेना ने तीसरी बार ईरान में कई जगहों पर हवाई हमले किए। यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार यह कार्रवाई अमरीकी एमक्यू-9 डोन को मार गिराए जाने के बाद की गई, जिसमें ईरान के डोन नियंत्रण व राडार प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। जवाब में ईरानी रिबोल्यूशनरी गार्ड्स ने भी अमरीकी एयरबेस को निशाना बनाया। कुवैत ने ईरान की ओर से आए कई ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है। कुवैत के कई इलाकों में धमाके सुने गए।
लेबनान पर हमलों के बीच बातचीत रोकी
इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को लेबनान में कार्रवाई तेज करने का आदेश दिया है। इजराइल ने लेबनान के दो प्रमुख शहरों को खाली करने का निर्देश दिया है। इसके विरोध में ईरान ने अमरीका के साथ अप्रत्यक्ष रूप से हो रही बातचीत रोक दी है। इसके अलावा बाब-अल मंदेब की ओर से हती विद्रोहियों को हमले करने की भी छूट दे दी है।
ट्रंप ने दोहराया, डील चाहता है ईरान
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को दोहराया कि ईरान सच में डील करना चाहता है। वहीं, ईरानी विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि परमाणु कार्यक्रम पर कोई चर्चा नहीं हुई है जबकि विदेश मंत्री अब्बास आराधची ने कहा कि युद्धविराम सभी मोर्चों पर है. इसमें लेबनान भी शामिल है। उल्लंघन हुआ तो अमरीका इजराइल जिम्मेदार होंगे।
ईरानी राष्ट्रपति ने की इस्तीफे की पेशकश
कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने आईआरजीसी के देश के फैसलों में बढ़ते दखल और सरकार के पंगु होने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम लीडर को इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि आईआरजीसी समेत सरकार के कई अधिकारियों ने राष्ट्रपति के इस्तीफे की खबरों को साफतौर पर खारिज कर दिया है।
