हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा का आयोजन

कोरबा 29 मई। नेहरू नगर, भैंस खटाल, वार्ड क्रमांक 17 स्थित पूर्व दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य भंडारा महोत्सव का आयोजन 29 मई से 31 मई 2026 तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाएगा।

आयोजन समिति ‘समस्त हनुमान भक्त’ द्वारा क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है। आयोजन के प्रथम दिवस 29 मई को कलश यात्रा एवं वेदी पूजन संपन्न हुआ। 30 मई को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के अंतर्गत अन्नाधिवास, जलाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास एवं शैयाधिवास होगा। मुख्य कार्यक्रम 31 मई को हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा पूजा-अर्चना, प्रसाद एवं भक्तों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

Spread the word